न्यू जर्सी: New Jersey में हाल ही में शुरू हुए एक नए इंडियन ग्रोसरी स्टोर के भव्य उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उद्घाटन समारोह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय समुदाय के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, स्टोर की ओर से भारतीय प्रवासियों के बीच लोकप्रिय सब्जी परवल पर विशेष छूट की घोषणा की गई थी। इस ऑफर के तहत परवल को मात्र 1.99 डॉलर यानी करीब 189 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा था।
ऑफर की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग स्टोर खुलने से पहले ही वहां पहुंच गए और लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते स्टोर के भीतर माहौल किसी भारतीय सब्जी मंडी जैसा दिखाई देने लगा।
भारतीय सब्जियों और दैनिक उपयोग के सामानों पर दी जा रही भारी छूट को देखते हुए कई लोगों ने इस दृश्य की तुलना अमेरिका में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध डिस्काउंट सेल से की। हालांकि इस बार आकर्षण का केंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स या फैशन उत्पाद नहीं, बल्कि भारतीय सब्जियां और रसोई में इस्तेमाल होने वाला सामान था।
स्टोर में भारतीय मसाले, स्नैक्स और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर भी विशेष रियायती दरें उपलब्ध थीं। कम कीमत पर भारतीय उत्पाद मिलने की जानकारी फैलते ही सैकड़ों ग्राहक उद्घाटन दिवस के ऑफर्स का लाभ उठाने और नए सुपरमार्केट को देखने के लिए पहुंच गए, जिससे पूरे परिसर में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्राहकों की लंबी कतारें और स्टोर के भीतर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ साफ दिखाई दे रही है, जिसे भारतीय समुदाय के बीच दिलचस्प प्रतिक्रिया मिल रही है।NewJersey #IndianGroceryStore #Parwal #IndianCommunity #ViralVideo #USNews #IndianDiaspora #SupermarketOpening #DiscountOffer #GroceryShopping #TrendingNews #AmericaNews