हर्रैया क्षेत्र स्थित आसरा आवास में पिछले 15 दिनों से बिना अन्न और जल के जीवन-मौत से जूझ रहे दो बुजुर्गों को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उनकी गंभीर स्थिति की सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे सामाजिक संगठन सेवा समर्पण भाव के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया।
मौके पर पहुंचे सेवादार दिलीप पांडे, उमंग पांडे और योगेश कसेरा ने पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार यादव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया के अधीक्षक डॉ. अभय सिंह के साथ एम्बुलेंस की मदद से दोनों बुजुर्गों को कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया।
अस्पताल में भर्ती कराए गए बुजुर्ग पुरुष की पहचान मूलचंद पांडे, निवासी शक्तिपुर, थाना छावनी के रूप में हुई है। वहीं वृद्ध महिला की पहचान सीमा के रूप में हुई, जिन्हें हर्रैया थाना क्षेत्र के निवासी दिवंगत दिलीप की पत्नी बताया जा रहा है।
समय रहते सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई से दोनों बुजुर्गों की जान बचाने में सफलता मिली। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।#Harraiya #AsraAwas #SocialService #ElderlyRescue #CHC #UttarPradesh #BreakingNews #Humanity #Police #HealthDepartment