हिमाचल के 3.41 लाख अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, रद्द हुई 80 पोस्ट कोड भर्तियों की आवेदन फीस होगी वापस

पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष 2022 में निकाली गई विभिन्न विभागों की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को लंबे समय बाद राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने रद्द हो चुकी 80 पोस्ट कोड की भर्तियों के लिए जमा कराया गया आवेदन शुल्क वापस करने का फैसला लिया है। इस निर्णय के तहत 3,41,742 अभ्यर्थियों को कुल लगभग 4.27 करोड़ रुपये की राशि लौटाई जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी भी प्रदान कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

वर्ष 2022 में तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी), हमीरपुर ने विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 1,423 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 80 पोस्ट कोड के अंतर्गत विज्ञापन जारी किए थे।

इन पदों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी), ऑडिट, फार्मासिस्ट, फायरमैन, सब इंस्पेक्टर, तकनीकी शिक्षा समेत कई विभागों की भर्तियां शामिल थीं। भर्ती प्रक्रिया में प्रदेशभर के 3.41 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा कराया था।

अब राज्य सरकार के फैसले के बाद इन सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनकी जमा की गई आवेदन फीस वापस की जाएगी, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी।#HimachalPradesh #HPSSC #Recruitment2022 #JobAlert #ApplicationFeeRefund #GovernmentJobs #Hamirpur #CabinetDecision #BreakingNews #HimachalNews

Leave a Comment

शहर चुनें