बिहार प्रशासनिक सेवा (Bihar Administrative Service) के 100 से अधिक अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को उप सचिव, अवर सचिव, अपर समाहर्ता और संयुक्त सचिव समेत विभिन्न पदों पर पदोन्नत किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक भानु प्रकाश, अजय कुमार और नजर हुसैन को अपर सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है। वहीं सुशील कुमार मिश्र, जागृति प्रभात और वंदना कुमारी को उप सचिव बनाया गया है।
12 अधिकारियों को संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति
अधिसूचना के अनुसार कनक बाला, मो. नदीमुल गफ्फार, अनिल कुमार सिंह, कुमार विनोद, विनय कुमार ठाकुर, रविश किशोर, राजेश कुमार, रविंद्र नाथ गुप्ता, अजीत कुमार, राजीव राठौर, शैलेश कुमार और रवींद्र कुमार को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इन अधिकारियों को बनाया गया अपर समाहर्ता
सामान्य प्रशासन विभाग ने दीवान जफर हुसैन खां, कुंदन कुमार, शंभु शरण पांडेय, संजय सिंह, पुरुषोत्तम, राकेश रंजन, मो. अतहर, किरण सिंह, पुष्पेश कुमार, सुधीर कुमार, मो. आफाक अहमद, प्रभात चंद्र, प्रियरंजन राजू, अमरेंद्र कुमार, मो. नुरुल ऐन, बिनोद कुमार, मो. राशिद हुसैन, वीरेंद्र कुमार, रेणु कुमारी और डॉ. नुरुल हक सिवानी को अपर समाहर्ता के पद पर पदोन्नत किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस पदोन्नति सूची के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।#BiharAdministrativeService #BiharGovernment #Promotion #BiharNews #GeneralAdministration #BAS #AdministrativeOfficers #GovernmentJobs #Patna #HindiNews