सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (SSJ Medical College) को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 100 एमबीबीएस (MBBS) सीटों के संचालन की सशर्त मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (UGMEB) ने इस संबंध में लेटर ऑफ रिन्यूअल (Letter of Renewal- LOR) जारी किया है।
हालांकि, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह मंजूरी अंतिम नहीं है, बल्कि निर्धारित शर्तों के अधीन दी गई है। आयोग के अनुसार, मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा भविष्य में किए जाने वाले भौतिक (Physical), वर्चुअल (Virtual) या हाइब्रिड (Hybrid) निरीक्षण के दौरान संस्थान के प्रदर्शन और मानकों के अनुपालन का मूल्यांकन किया जाएगा।
एनएमसी ने कहा है कि निरीक्षण के परिणामों के आधार पर ही संस्थान को दी गई इस मंजूरी पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में संस्थान को सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।#SSJMedicalCollege #MBBS #NMC #MedicalEducation #UGMEB #MARB #MedicalCollege #EducationNews #HindiNews #LatestNews


