नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में कुल 13 स्थानों पर छापेमारी की।
यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई। ईडी की लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने संबंधित राज्यों की पुलिस के सहयोग से संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
जांच एजेंसी के अनुसार, छापेमारी के दायरे में दिल्ली के बाटला हाउस और मदनपुर खादर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, महाराष्ट्र के रायगढ़ तथा पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना, नॉर्थ 24 परगना, कोलकाता और मुर्शिदाबाद सहित कई स्थान शामिल रहे।
ईडी की यह कार्रवाई कथित तौर पर अवैध गतिविधियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की जांच के तहत की गई है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। #EDRaid #EnforcementDirectorate #MoneyLaundering #TerrorFunding #PMLA #BreakingNews #IndiaNews



