जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुविधा, जीर्णोद्धार के बाद प्लेटफार्म 6 और 7 शुरू; सभी सात प्लेटफार्म चालू

जम्मू। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर तैयार किए गए नए प्लेटफार्मों को ट्रेनों के संचालन के लिए खोल दिया है। जीर्णोद्धार कार्य के तहत विकसित किए गए प्लेटफार्म नंबर छह और सात अब पूरी तरह परिचालन में आ गए हैं।

इसके साथ ही स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच को भी दोबारा पूरी क्षमता के साथ शुरू कर दिया गया है। अब जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के सभी सातों प्लेटफार्म यात्रियों और ट्रेनों के संचालन के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

नए प्लेटफार्म शुरू होने के बाद पहली बार ट्रेन संख्या 12413 का ठहराव नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर छह पर कराया गया। इस मौके पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए प्लेटफार्मों के शुरू होने से स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे भविष्य में ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।#JammuTawi #IndianRailways #RailwayNews #PassengerFacility #JammuNews #TrainService #HindiNews

Leave a Comment

शहर चुनें