भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सुरक्षा एजेंसियों को लगातार तीसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी की 12वीं बटालियन, दिघलबैंक थाना पुलिस और विशेष नारकोटिक्स टीम (NTS) की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा टीम ने किशनगंज जिले के धनतोला पंचायत अंतर्गत खरवन टोला गांव में व्यापक अभियान चलाया। जवानों और पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध ठिकाने की घेराबंदी कर वहां छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने तस्करी गतिविधियों में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी अभियान में आरोपियों के कब्जे से 175 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।
संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।#भारतनेपालसीमा #नशातस्करी #ब्राउनशुगरबरामद #SSBAction #KishanganjNews #BiharNews #DrugSmuggling #PoliceAction



