छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- पीएम मोदी माफी मांगें

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके लिए प्रधानमंत्री को देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ हुई घटना पर प्रधानमंत्री अब तक मौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्रों से भी प्रधानमंत्री ने माफी नहीं मांगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए और इस पूरे मामले का समाधान करना चाहिए।

इस बीच, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है, जबकि मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।#RahulGandhi #DelhiProtest #StudentProtest #NarendraModi #Congress #PriyankaGandhi #DelhiNews #Politics #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #RMLHospital #Parliament #IndiaNews

Leave a Comment

शहर चुनें