उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी का राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह के लिए चयन, पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ (At Home) रिसेप्शन के लिए उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी का चयन किया गया है। इस उपलब्धि से राज्य में खुशी का माहौल है और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

अल्मोड़ा के लोअर माल रोड निवासी गर्विता भाकुनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

देशभर से सिर्फ पांच कैडेटों का हुआ चयन

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित समारोह के लिए पूरे देश से केवल पांच युवा आपदा मित्र कैडेटों का चयन किया गया है। इनमें उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड से भी एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्विता भाकुनी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन उत्तराखंड के युवाओं की सेवा भावना, अनुशासन और आपदा प्रबंधन के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि गर्विता की यह उपलब्धि राज्य के अन्य युवाओं को भी समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।#GarvitaBhakuni #Uttarakhand #NCC #AtHome #RashtrapatiBhavan #IndependenceDay #PushkarSinghDhami #YouthAchievement #DisasterManagement #HindiNews

Leave a Comment

शहर चुनें