बदन सिंह बद्दो से जुड़े विनय त्यागी का आपराधिक सफर: 16 साल में अपराध की एंट्री, कई संगीन मामलों में नाम

ढाई लाख रुपये के इनामी बदन सिंह बद्दो से जुड़े रहे विनय त्यागी ने महज 16 वर्ष की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। कम उम्र में ही उसने संगठित अपराध से नाता जोड़ लिया और धीरे-धीरे गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होता चला गया।

वर्ष 2015 में विनय त्यागी का नाम अजय जडेजा गैंग से जुड़े शूटर प्रवीण शर्मा और राजीव टिर्री की हत्या के मामले में सामने आया था। इस दोहरे हत्याकांड के बाद वह पुलिस की नजरों में कुख्यात अपराधी के रूप में चिन्हित हो गया।

चार जून 2024 को मेरठ पुलिस ने उसे दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके से गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। इसके करीब डेढ़ महीने पहले देहरादून पुलिस ने भी उसे चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

विनय त्यागी मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाईखेड़ी गांव का रहने वाला विनय, सीएमएस से सेवानिवृत्त सेवाराम त्यागी का पुत्र है। पारिवारिक पृष्ठभूमि सामान्य होने के बावजूद वह कम उम्र में ही अपराध के रास्ते पर चल पड़ा और कई संगीन मामलों में वांछित रहा।
#VinayTyagi
#BadanSinghBaddo
#CrimeNews
#MeerutPolice
#GangsterNews
#UPCrime
#DelhiCrime
#HistorySheeter

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें