पवन गुर्जर के स्वागत जुलूस में वाहन स्टंट और जाम, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

किसान नेता पवन गुर्जर के स्वागत के लिए निकाले गए जुलूस में शामिल वाहनों के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा से इंटरचेंज तक भारी जाम लग गया। जुलूस में गाड़ियों पर सवार लोग हथियार लहराते और स्टंट करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया।

परतापुर थाने में जुलूस में शामिल गाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में केवल एक गाड़ी का नंबर दर्ज किया गया है, जबकि अन्य वाहन अज्ञात हैं। पुलिस का कहना है कि जुलूस में एयरगन लहराए जाने के मामले में लोग स्वयं गुरुवार रात थाने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, भाकियू धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर बुधवार को लखनऊ से मेरठ पहुंचे थे। उनके स्वागत में काशी टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में वाहन शामिल थे। वाहन काफिला एक्सप्रेसवे से इंटरचेंज और हाईवे तक बढ़ा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।#PawanGurjar #VehicleProcession #ExpresswayJam #PoliceAction #TrafficDisruption #MerathNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें