महराजगंज क्षेत्र में 40 वर्षों से लापता एक किसान को मृत दिखाकर एक महिला ने उसकी 19 बिसवा भूमि अपने नाम पर दर्ज करा ली। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अमेठी जिले के अमिलिहा थाना क्षेत्र के मोहनगंज निवासी राम किशुन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने बताया कि उनके ममेरे भाई छेद्दू, जो महराजगंज के पूरे अचली गांव के निवासी थे और मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, लगभग 40 वर्ष पहले अचानक घर से लापता हो गए थे। तब से उनका कोई पता नहीं चला।
#LandFraud #MissingFarmer #MaharajganjNews #PoliceAction #PropertyDispute #JusticeForFarmer