दुनिया में सबसे पहले 2026 का स्वागत कहाँ होता है?

दुनिया में नए साल के जश्न की तैयारियों से पहले ही लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है – आखिर सबसे पहले 2026 का स्वागत कहां होता है?

इस सवाल का जवाब है प्रशांत महासागर का छोटा द्वीप किरिमाती। यही वह जगह है जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगमन होता है। जब किरिमाती में पटाखों की गूंज और खुशियों की लहर दौड़ती है, तब बाकी दुनिया अपने-अपने समय क्षेत्र के अनुसार नए साल का इंतजार करती है।

किरिमाती, जिसे क्रिसमस आइलैंड भी कहा जाता है, हवाई के दक्षिण और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह द्वीप कोरल रीफ्स की वजह से लगभग 4,000 किलोमीटर तक पूर्व से पश्चिम फैला हुआ है। हालांकि, यहाँ की आबादी कम है, लेकिन इसका महत्व नए साल के स्वागत में बेहद खास माना जाता है।

यानी दुनिया भर के लोग जब नए साल की शुरुआत का जश्न मना रहे होते हैं, तो किरिमाती के निवासी पहले ही 2026 में कदम रख चुके होते हैं।#NewYear2026
#Kiribati
#FirstToCelebrate
#GlobalNewYear
#क्रिसमसआइलैंड
#WorldNews
#NewYearCelebration

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें