नए साल 2026 के साथ भारतीय डाक (India Post) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। 1 जनवरी 2026 से कुछ चुनिंदा आउटवर्ड इंटरनेशनल लेटर मेल सेवाओं को बंद करने की तैयारी है।
सरकार के अनुसार, इन सुधारों का उद्देश्य पोस्टल सेवाओं को बदलते हुए ग्लोबल ई-कॉमर्स मानकों के अनुरूप बनाना है। साथ ही ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करना, सेवा की विश्वसनीयता बढ़ाना और ट्रैकिंग व सुरक्षा जैसी सुविधाओं को मजबूत करना इस कदम का मुख्य लक्ष्य है।
द इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, सुधारों के तहत डाक विभाग ने उन अंतरराष्ट्रीय लेटर पोस्ट सेवाओं की पहचान की है जिनमें ट्रैकिंग सुविधाएं या तो उपलब्ध नहीं हैं या सीमित रूप में हैं। इसका मकसद ऐसे विकल्पों को बंद करके जवाबदेह और ग्राहक-अनुकूल सेवाओं को बढ़ावा देना है।
डाक विभाग का कहना है कि यह कदम ग्राहकों के लिए सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प सुनिश्चित करेगा और अंतरराष्ट्रीय मेलिंग अनुभव को डिजिटल युग के अनुरूप बनाएगा।IndiaPost
InternationalMail
PostalServices
GlobalEcommerce
LetterMail
NewYear2026