महाशिवरात्रि पर नाथनगरी बरेली में भव्य पुष्प प्रदर्शनी, चौक-चौराहे शिवमय सजावट से जगमगाएंगे

महाशिवरात्रि के अवसर पर नाथनगरी बरेली में भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों को भगवान शिव से जुड़े धार्मिक प्रतीकों से सजाया जाएगा। डमरू, शिवलिंग, त्रिशूल, चंद्रमा और सर्प जैसी आकृतियों के माध्यम से पूरे शहर को शिवमय स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना स्थित रुद्रावनम पार्क में आयोजित होने वाली इस पुष्प प्रदर्शनी को लेकर शुक्रवार को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) के अधिकारियों ने शहर की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापार मंडल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, ज्वैलर्स एसोसिएशन, होटल एवं बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन, बिल्डर्स एसोसिएशन, आर्किटेक्ट एसोसिएशन, IIA एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के दौरान शहर को एक नवीन, आकर्षक और सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि से पूर्व एक सप्ताह तक शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, डिवाइडरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का व्यापक स्तर पर सुंदरीकरण किया जाएगा।

इसके अंतर्गत शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों को कट-फ्लावर और पुष्प सज्जा के माध्यम से भगवान शिव से संबंधित धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों—जैसे डमरू, शिवलिंग, त्रिशूल, चंद्रमा और सर्प—के रूप में सजाया जाएगा। इससे शहर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।#BareillyNews #Mahashivratri #FlowerExhibition #ShivBhakti #BDA #RudravanamPark #CulturalCity #UttarPradesh

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें