KGMU में बनेगा प्रदेश का पहला एडवांस अपेक्स सेंटर फॉर विमेन एंड चाइल्ड केयर, फरवरी में होगा शिलान्यास

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में प्रदेश का पहला ‘एडवांस अपेक्स सेंटर फॉर विमेन एंड चाइल्ड केयर’ स्थापित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शासन से मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद अब टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रस्ताव है कि आगामी फरवरी माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा।

इस अत्याधुनिक सेंटर के निर्माण के बाद महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सभी बीमारियों का उच्चस्तरीय उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगा। वर्तमान में KGMU में महिलाओं और नवजात शिशुओं का इलाज अलग-अलग परिसरों में किया जाता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। नया सेंटर इस समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा।

तीन गुना तक बढ़ेगी बेड क्षमता

KGMU के क्वीनमेरी अस्पताल में प्रदेशभर से गंभीर अवस्था में प्रसूताएं इलाज के लिए पहुंचती हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 450 से 500 मरीजों की ओपीडी होती है। फिलहाल विभाग में 340 बेड उपलब्ध हैं, जो अधिकांश समय पूरी तरह भरे रहते हैं।

अस्पताल परिसर के पीछे उपलब्ध खाली भूमि पर इस नए एडवांस अपेक्स सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके निर्माण से न सिर्फ बेड क्षमता तीन गुना तक बढ़ेगी, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।#KGMU #WomenAndChildCare #HealthInfrastructure #CMYogi #LucknowNews #QueenMaryHospital #UPHealth #MedicalNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें