जिले की पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के दम पर गोवंश की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस पोस्ट ककरयाल कटड़ा के अंतर्गत सूल पुलिस नाका पर तैनात पुलिस कर्मियों ने की।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 5 बजे नंगल-मघाल की ओर से उधमपुर की तरफ जा रहे एक टाटा लोड कैरियर को नियमित जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया। लेकिन वाहन चालक ने नाका तोड़ते हुए कटड़ा की ओर फरार होने का प्रयास किया।
सतर्क पुलिस कर्मियों ने तुरंत वाहन का पीछा किया। जैसे ही चालक ने सूल नाला के किनारे वाहन सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाया, वह मौके से भाग गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें छह गोवंश को क्रूर और अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने तस्करी की यह कोशिश नाकाम करके गोवंश को सुरक्षित बचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।GovanshTrafficking
ReasiPolice
AnimalRescue
JammuKashmirNews
IllegalTransport
PoliceAction
LivestockSmuggling
BreakingNews