आलिया भट्ट ने 2026 की पहली तस्वीर की शेयर, रणबीर कपूर और बेटी राहा संग दिखी फैमिली बॉन्डिंग

भले ही बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कोई आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी निजी जिंदगी की झलकियों के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। आलिया जब भी सोशल मीडिया पर कुछ साझा करती हैं, वह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है।

हालांकि आलिया भट्ट आमतौर पर फैमिली मोमेंट्स को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कम ही शेयर करती हैं, लेकिन खास मौकों पर उनके पोस्ट फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होते। दीवाली और क्रिसमस की तस्वीरों के बाद से ही उनके न्यू ईयर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब साल 2026 के चार दिन बाद आखिरकार आलिया ने अपनी पहली तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमें वह पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

न्यू ईयर वेकेशन पर आलिया-रणबीर
क्रिसमस का त्योहार परिवार के साथ मनाने के बाद आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ न्यू ईयर वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गई थीं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह स्टार फैमिली छुट्टियां मनाने किस जगह पहुंची है। लेकिन आलिया ने अपने वेकेशन से जुड़ी पहली तस्वीर साझा कर फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस खूबसूरत फैमिली मोमेंट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।#AliaBhatt #RanbirKapoor #RahaKapoor #AliaBhattNewYear #BollywoodNews #CelebrityFamily #NewYear2026

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें