इंदौर की हालिया घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी क्षेत्रों में पेयजल और सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर कड़ा रुख अपनाया है। इसके तहत नगर विकास विभाग अब शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और सफाई की स्थिति सुधारने में पूरी तरह जुट गया है।
स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को निर्देश जारी किए गए, वहीं शनिवार को अवकाश के दिन भी सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तृत आदेश जारी किए गए। इन आदेशों के तहत सभी वार्डों में सुबह और शाम दो पालियों में सफाई करने के साथ ही कूड़े का नियमित उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी को प्रतिदिन मलिन बस्तियों और घने आबादी वाले इलाकों का मौके पर निरीक्षण करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में पेयजल आपूर्ति, सफाई और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर देर शाम एक आदेश जारी किया गया, जिसमें पेयजल और सीवर लाइन के क्रॉस कनेक्शन की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल थे।#Indore #PeyjalSafai #YogiAdityanath #SwachhIndore #UrbanDevelopment #CleanCity #SwachhBharat

