चोरी का माल छुपाने का आरोप: लालगंज थानेदार समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव में चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और लाखों रुपये नकद बरामदगी के मामले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस प्रकरण में डीआईजी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज थाना अध्यक्ष सहित दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

डीआईजी द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत लालगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार और सब-इंस्पेक्टर सुमन कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। आरोप है कि क्षेत्र के एक कुख्यात चोर के घर से चोरी का सामान बरामद होने के बावजूद नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

जानकारी के अनुसार, बरामदगी के दौरान थाना अध्यक्ष द्वारा अनिवार्य वीडियोग्राफी नहीं कराई गई, जो पुलिस नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी के आभूषण और नकदी को छुपाने का प्रयास किया गया, जिसके चलते विभागीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया।

डीआईजी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं और संकेत दिए हैं कि यदि आगे और अनियमितताएं सामने आती हैं तो अतिरिक्त सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।#LalganjPolice
#PoliceSuspension
#DIGAction
#CrimeNews
#TheftCase
#UPPolice
#GoldSilverTheft
#PoliceNegligence

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें