पुलिस जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहवा गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली सुधार कार्य के दौरान एक संविदा बिजली मिस्त्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विश्वनाथ महतो के रूप में हुई है, जो विद्युत विभाग में संविदा आधार पर कार्यरत थे। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम बेलहवा गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर विश्वनाथ महतो मरम्मत कार्य के लिए अपने घर से निकले थे। जैसे ही वे बिजली पोल के पास पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर ही वे जमीन पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन और संबंधित विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही नौरंगिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। विश्वनाथ महतो की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।Naurangia
ElectricityWorker
HeartAttack
LocalNews
PowerDepartment
BelhawaVillage
ContractWorker
BreakingNews