आंध्र प्रदेश के पालाकोल्लू से ताल्लुक रखने वाला एक परिवार अमेरिका में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी मौके पर ही मौत को प्राप्त हो गए। वहीं, उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय कृष्णा किशोर अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह अपनी 40 वर्षीय पत्नी आशा और दो बच्चों के साथ अमेरिका में रह रहे थे। परिवार हाल ही में कुछ दिन के लिए आंध्र प्रदेश स्थित अपने घर आया था और लगभग 10 दिन पहले अमेरिका वापस लौट गया था।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और परिवार के परिजनों को अमेरिका स्थित अस्पताल से नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं।
इस दुर्घटना ने परिवार और उनके गांव में गहरा शोक पैदा कर दिया है।#आंध्रप्रदेश #अमेरिका #सड़कदुर्घटना #पालाकोल्लू #परिवारहादसा #बच्चेंगंभीर