वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो फिलहाल न्यूयॉर्क की जेल में हैं। 3 जनवरी की सुबह अमेरिकी सेना ने काराकास पर कार्रवाई करते हुए मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किया था।
इस बीच मादुरो से जुड़ा एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। उनके जीवन में भारत से एक खास अध्यात्मिक कनेक्शन रहा है, जिसका श्रेय उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को जाता है।
सूत्रों के अनुसार, मादुरो और फ्लोरेस दोनों ही सत्य साईं बाबा के अनुयायी रहे हैं। मादुरो कैथोलिक मूल के हैं, जबकि फ्लोरेस शादी से पहले ही सत्य साईं बाबा से जुड़े थे।
दोनों ने 2005 में भारत की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान वे आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित प्राशांति निलयम आश्रम पहुंचे, जहां उनकी सत्य साईं बाबा से मुलाकात हुई। इस मुलाकात ने मादुरो और उनके परिवार के जीवन में अध्यात्मिक प्रभाव डाला।
विशेषज्ञों का कहना है कि मादुरो के भारत से जुड़े यह अध्यात्मिक अनुभव उनके निजी जीवन और सियासी निर्णयों में भी गहराई से जुड़ा हुआ है।#निकोलस_मादुरो #भारत_संबंध #सत्यसाईंबाबा #वेनेजुएला #सिलिया_फ्लोरेस #अध्यात्मिक_कनेक्शन