भारत में जल्द शुरू हो सकती है पूरी तरह ऑटोमेटेड टैक्स फाइलिंग

भारत में बड़े टैक्सपेयर्स के लिए ऑटोमेटेड टैक्स फाइलिंग (Fully Automated Tax Filings) की सुविधा जल्द ही शुरू हो सकती है। इसमें कॉर्पोरेट, विदेशी संस्थागत निवेशक और बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ शामिल हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में पूरी तरह से ऑटोमेटेड टैक्स फाइलिंग और कंप्लायंस का लाभ मिलने की संभावना है।

केंद्र सरकार अपने टैक्स पोर्टल्स के एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) का एक्सेस थर्ड पार्टी डेवलपर्स और सेवाप्रदाता के लिए खोल रही है, जिससे टैक्स फाइलिंग और संबंधित प्रक्रियाओं में पूरी तरह स्वचालन संभव हो सकेगा।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) सिस्टम के लिए API एक्सेस पहले ही प्रदान कर दिया है। वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) और कस्टम्स के तहत डायरेक्ट टैक्स के लिए भी इसी तरह का API एक्सेस जल्द ही उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

इस कदम से न केवल टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी, बल्कि टैक्स कंप्लायंस में त्रुटियों की संभावना भी कम होगी। साथ ही बड़े टैक्सपेयर्स को ऑटोमेशन के माध्यम से समय और संसाधनों की बचत भी मिलेगी।#ऑटोमेटेडटैक्स #TaxFilingIndia #GSTAPI #CBDT #कस्टम्स #भारतसरकार #टैक्सकंप्लायंस #मनीकंट्रोल

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें