भारत माला सड़क निर्माण में अनियमितता पर भड़के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, काम रोकने का निर्देश

राज्य के पूर्व मंत्री एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सोमवार की शाम दुलमी प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजर रही भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने मौके पर मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

सांसद ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि इससे आम लोगों की सुरक्षा सीधे तौर पर जुड़ी हुई है।

निरीक्षण के दौरान ही सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मोबाइल फोन पर विभाग के निदेशक से भी बातचीत की और स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने निदेशक को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सड़क पर एंट्री प्वाइंट, अंडरपास का निर्माण और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जाता, तब तक सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद रखा जाएगा।

सांसद के इस कड़े रुख के बाद संबंधित विभाग में हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन अब जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है।BharatmalaProject

ChandraPrakashChoudhary

GiridihMP

NHAINews

RoadConstruction

Infrastructure

JharkhandNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें