मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) वर्तमान सदी में मानवता के लिए एक नया कोड और नई भाषा गढ़ रहा है। उन्होंने एआई को प्रदेश की विकास यात्रा का अहम स्तंभ बताते हुए कहा कि इसके विवेकपूर्ण और जिम्मेदार उपयोग से सरकार ई-गवर्नेंस (e-Governance) और डिजिटल समावेशन (Digital Inclusion) को और अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जन-केंद्रित बना रही है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को जयपुर स्थित जेईसीसी (JECC) में आयोजित राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीक नहीं, बल्कि शासन, सेवा वितरण और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है।
श्री शर्मा ने कहा कि एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला रहा है। इससे न केवल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुनियोजित उपयोग से विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवाचार और डिजिटल तकनीकों को बढ़ावा देकर प्रदेश को तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।BhajanlalSharma
ArtificialIntelligence
AIImpactConference
RajasthanNews
DigitalGovernance
DevelopedRajasthan
AIinIndia