अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का विमान एयर फोर्स वन मंगलवार शाम स्विट्जरलैंड के लिए उड़ान भरने के बाद तकनीकी कारणों से जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने बताया कि टेकऑफ के कुछ समय बाद विमान में मौजूद क्रू ने एक मामूली इलेक्ट्रिकल समस्या का पता लगाया। एहतियात बरतते हुए तुरंत विमान को वापस बेस पर उतारने का निर्णय लिया गया।
राष्ट्रपति ट्रंप अब दूसरे विमान से दावोस के लिए रवाना होंगे, जहां वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपनी निर्धारित यात्रा और कार्यक्रम जारी रखेंगे।
#DonaldTrump #AirForceOne #WorldEconomicForum #Davos #USPresident