हरिद्वार में 25 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन, श्रीगंगा सभा ने किया आह्वान

कुंभ क्षेत्र को अमृत क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग के बीच हरिद्वार में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन 25 जनवरी को हरकी पैड़ी स्थित संजय पुल के समीप दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के लिए श्रीगंगा सभा और तीर्थ पुरोहितों ने मिलकर आह्वान किया है।

श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने हिंदू समाज से परिवार सहित सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि हाल ही में हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर निषेध क्षेत्र के बोर्ड लगाए गए थे, जिसके बाद यह सम्मेलन और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#हरिद्वार #विराटहिंदूसम्मेलन #हरकीपैड़ी #श्रीगंगासभा #धार्मिकआयोजन

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें