उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

उत्तराखंड में सुशासन को धरातल पर उतारने और आम नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह पहल जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का सेतु बनकर उभर रही है।

मंगलवार को आयोजित शिविरों में 7,876 नागरिकों ने भागीदारी की, जो इस अभियान की लोकप्रियता और सफलता का स्पष्ट संकेत है। प्रदेशभर में अब तक कुल 408 जनसेवा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। केवल एक दिन में 13 नए शिविरों का आयोजन कर सरकार ने अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

इन शिविरों के माध्यम से अब तक 3,30,461 नागरिकों ने सीधे तौर पर लाभ प्राप्त किया है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बना रहा है, बल्कि शासन के प्रति जनविश्वास को भी गहरा कर रहा है।

#उत्तराखंड #सुशासन #जनजनकीसरकार #जनसेवाशिविर #पुष्करसिंहधामी

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें