गाजियाबाद: अंडा करी बनाने से मना करने पर पत्नी ने पति की जीभ काटी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति की जीभ दांतों से काट दी। बताया जा रहा है कि पति ने घर में अंडा करी बनाने से मना किया था, जिसके बाद यह विवाद हिंसक रूप ले लिया।

घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। युवक की कटी जीभ देखकर लोग स्तब्ध रह गए। गुस्साए पड़ोसियों ने आरोपी महिला और उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
#गाजियाबाद #मोदीनगर #घरेलुविवाद #क्राइमन्यूज़ #उत्तरप्रदेश

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें