संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। वे ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनेंगे, जो गाजा में युद्ध के बाद पुनर्निर्माण और स्थिरता की निगरानी करेगा।
यूएई विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। यह पहल ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गाजा संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करना है।
जानकारी के अनुसार, यह बोर्ड ट्रंप की अध्यक्षता में गठित होगा और शुरुआती चरण में गाजा पर केंद्रित रहेगा। हालांकि, भविष्य में इसका दायरा अन्य क्षेत्रों तक भी बढ़ सकता है। कई देशों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है, और यूएई इस बोर्ड में शामिल होने वाला पहला प्रमुख अरब देश बन गया है।
#UAE #गाजा #बोर्डऑफपीस #DonaldTrump #MiddleEastPeace