काशी में बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव: वसंत पंचमी से विवाहोत्सव और होली महोत्सव का शुभारंभ

काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के तिलकोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। वसंत पंचमी के दिन शुक्रवार को एक ओर परंपरागत विधि-विधान से रेड़ गाड़कर होली महोत्सव का शुभारंभ होगा, तो दूसरी ओर बाबा के तिलक के साथ विवाहोत्सव की शुरुआत होगी। इस बार विशेष आकर्षण यह है कि टेढ़ी नीम स्थित महंत आवास पर पहली बार दशाश्वमेध स्थित सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता मंदिर के महंत परिवार की ओर से चढ़ावा और सगुन अर्पित किया जाएगा।

काशी की लोकपरंपरा के अनुसार वसंत पंचमी पर टेढ़ी नीम स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा का विधिविधानपूर्वक तिलकोत्सव संपन्न होता है। इसके बाद महाशिवरात्रि पर काशी के विभिन्न स्थानों से विवाह बरात निकलती है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विवाह का मड़वा सजाया जाता है और बाबा पूरी रात जागरण करते हैं।

इस दौरान चार पहर की आरती अलग-अलग रस्मों के रूप में संपन्न होती है। भक्तों को लगातार 46 घंटे तक बाबा के दर्शन का अवसर मिलता है। विवाहोत्सव का समापन रंगभरी एकादशी पर गौना बरात के साथ होता है। यह अनूठा आयोजन काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत करता है, जिसमें भक्तगण उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं।

#काशीविश्वनाथ #तिलकोत्सव #वसंतपंचमी #महाशिवरात्रि #रंगभरीएकादशी #काशीपरंपरा

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें