IBPS ने घोषित किया पीओ और ऑफिसर स्केल II-III परीक्षा का रिजल्ट, 27 जनवरी तक चेक कर सकेंगे नतीजे

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने पीओ भर्ती ऑफिसर स्केल 1 मेंस परीक्षा और ऑफिसर स्केल II व III (सिंगल एग्जामिनेशन) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ जन्मतिथि और दिए गए कैप्चा कोड दर्ज कर लॉग इन करना होगा। IBPS की ओर से यह परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

27 जनवरी तक सक्रिय रहेगा लिंक IBPS ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट लिंक 27 जनवरी 2026 तक सक्रिय रहेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द लॉग इन कर अपने नतीजे चेक करें और स्कोरकार्ड सुरक्षित कर लें।#IBPSResult #POExam #OfficerScaleII #OfficerScaleIII #BankingJobs

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें