चुनावी राज्य केरल के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात दी। केरल पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने अमृत भारत ट्रेनों सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया, जिससे राज्य के बुनियादी ढांचे और रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद तिरुवनंतपुरम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले स्थानीय जनता और पार्टी समर्थकों का सम्मानपूर्वक अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि वह तिरुवनंतपुरम की धरती पर उपस्थित सभी लोगों के प्रति नमन व्यक्त करते हैं।
प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमड़े उत्साह को बदलाव का संकेत बताते हुए कहा कि इस मंच से उन्हें जनता के भीतर जबरदस्त ऊर्जा और जोश महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वातावरण में एक नई उम्मीद साफ तौर पर दिखाई दे रही है, जो इस बात का संकेत है कि केरल में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री के इस बयान को आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
PMModi
KeralaVisit
Thiruvananthapuram
AmritBharatTrain
KeralaElections
ModiInKerala
DevelopmentProjects
BJP
PoliticalNews