दहेज के लिए विवाहिता को फांसी पर लटकाया, एक सप्ताह बाद मौत, पति-ससुर समेत चार पर केस

दहेज में एक लाख रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में विवाहिता को मायके पक्ष के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पति और ससुर समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की पहचान सफदरगंज थाना क्षेत्र के कटेसर मजरे पड़रा गांव निवासी सुशील कुमार की पुत्री शिवानी के रूप में हुई है। शिवानी का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व रसौली निवासी प्रवेश उर्फ गोलू के साथ हुआ था। मृतका के पिता सुशील कुमार का आरोप है कि उन्होंने शादी के समय अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-दहेज दिया था।

इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति प्रवेश, ससुर राम नरेश यादव और जेठ भूरे यादव व रमेश लगातार अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और सोने की जंजीर की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर शिवानी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

आरोप है कि 14 जनवरी को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर शिवानी को फांसी पर लटका दिया। संयोगवश उसकी जान बच गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, हालत गंभीर होने के चलते 21 जनवरी को इलाज के दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया।

मामले में पुलिस ने पति, ससुर और अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


DowryDeath

DowryHarassment

CrimeNews

WomenSafety

UPCrime

DomesticViolence

MarriedWomanDeath

BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें