जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज भास्कर पर किसी तरह का प्राणघातक हमला नहीं हुआ था, बल्कि उसने खुद ही अपने बाएं पैर का पंजा काट लिया था। यह चौंकाने वाला खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। बताया गया है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा सूरज डॉक्टर बनने की चाहत में दिव्यांग प्रमाण पत्र हासिल करने के उद्देश्य से यह बेहद दुस्साहसिक कदम उठाया।
इस पूरे मामले की जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में जुटी पुलिस टीमों ने इससे जुड़े पुख्ता साक्ष्य जुटा लिए हैं।
हालांकि, गहन तलाशी के बावजूद अब तक कटा हुआ पंजा बरामद नहीं किया जा सका है। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास खेतों में खोजबीन के दौरान एनेस्थीसिया की शीशी, सिरिंज, कटर और एक नोटबुक भी मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूरज ने यह पूरा कृत्य इंटरनेट से ऑनलाइन जानकारी हासिल कर अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
NEETAspirant
SelfInjuryCase
LineBazar
PoliceInvestigation
DisabilityCertificate
CrimeNews
UPNews
BreakingNews