माघ मेला के चौथे स्नान पर्व पर संगम में श्रद्धालुओं का सैलाब, दोपहर तक 2.10 करोड़ ने लगाई डुबकी

माघ मेला के दौरान पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के बाद चौथे प्रमुख स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब संगम क्षेत्र की ओर उमड़ पड़ा है। सुबह से ही गंगा स्नान को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। मौसम साफ रहने और हल्की धूप खिलने से श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग और भी बढ़ गई।

देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचे। संगम क्षेत्र में पहुंचने के बाद श्रद्धालु पैदल चलकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के होठों पर ‘गंगा मैया की जय’ के उद्घोष गूंजते रहे, जिससे पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

शुक्रवार सुबह आठ बजे तक इस प्रमुख स्नान पर्व पर करीब एक करोड़ चार लाख श्रद्धालुओं ने संगम और गंगा में पवित्र स्नान किया। वहीं, दोपहर 12 बजे तक स्नान करने वालों की संख्या बढ़कर लगभग दो करोड़ दस लाख तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

#MaghMela
#SangamSnan
#Prayagraj
#GangaSnan
#MakarSankranti
#MauniAmavasya
#ReligiousNews
#UttarPradeshNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें