मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के दरवाजे खोलने में जुटी है। उन्होंने बताया कि झारखंड में लंबे समय तक ठोस नीतियां और नियमावलियां नहीं बन पाई थीं, जिसके कारण विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुरूप आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। अब सरकार इन नीतियों को तैयार कर उन बाधाओं को दूर करने का काम कर रही है।
सोरेन ने कहा कि झारखंड संसाधनों के मामले में देश के कई राज्यों से आगे है। हमारे पास किसी भी तरह की कमी नहीं है जो विकास की राह में रुकावट बने। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य बौद्धिक क्षमता के मामले में कमजोर पड़ता है, और इसी क्षमता को मजबूत बनाने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है।
#JharkhandNews #HemantSoren #YouthEmpowerment #EducationPolicy #GovernmentInitiative