नोएडा की सड़कों पर सीसीटीवी कवरेज अधूरा, अपराधी उठा रहे फायदा

हाईटेक शहर कहे जाने वाले नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक कंट्रोल रूम तो तैयार कर दिया गया, लेकिन शहर की सभी सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं है। खासकर अंदरूनी गलियों और सर्विस लेन कैमरों के दायरे से बाहर हैं। यही वजह है कि अपराधी अक्सर इस कमी का फायदा उठाकर घटनाओं के बाद बच निकलते हैं।

हाल ही में सामने आए कई मामलों ने इस खामी को उजागर किया है। सेक्टर 145 के डंपिंग ग्राउंड में युवती का शव मिलने का मामला हो या सेक्टर 108 में नाले से सिर और हाथ कटी लाश बरामद होने की घटना, पुलिस अभी तक इनकी गुत्थी सुलझा नहीं पाई है।

इसी तरह इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुग्राम से नोएडा आने की जानकारी दी थी, लेकिन सेक्टर 150 स्थित घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है। ऐसे मामलों से साफ है कि अधूरी निगरानी व्यवस्था अपराधियों को खुली छूट दे रही है और जांच को मुश्किल बना रही है।

#NoidaNews #CCTV #CrimeCases #UrbanSafety #LawAndOrder

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें