प्रधानमंत्री आवास योजना: समय पर घर निर्माण नहीं करने पर लौटानी होगी धनराशि

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को तय समय सीमा में अपने घरों का निर्माण पूरा करना होगा। यदि निर्माण कार्य में देरी या लापरवाही बरती गई तो प्राप्त धनराशि वापस करनी पड़ेगी। योजना के तहत घर निर्माण के प्रत्येक चरण की निगरानी की जाएगी और उसी के बाद अगली किस्त जारी होगी। इस व्यवस्था से निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से गरीब और वंचित वर्गों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद देहरादून में बीते तीन वित्तीय वर्षों में 2500 से अधिक पात्र लाभार्थियों को घर दिए जा चुके हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विकासखंड स्तर पर टीमें सूचीबद्ध पात्र लोगों का सत्यापन कर रही हैं।
#PMAY #HousingScheme #RuralDevelopment #Doongarh #GovernmentScheme

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें