घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित, दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा लेट

पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोहरे की वजह से देरी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार सुबह दिल्ली आने वाली करीब 25 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। ट्रेनों की इस देरी का असर उनके आगे के परिचालन पर भी पड़ रहा है। इसी कारण नई दिल्ली–दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस को भी अपने गंतव्य से करीब पांच घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा।

लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ कई लोकल ट्रेनें भी करीब एक घंटे तक देरी से चल रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने कार्यस्थलों तक समय पर पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौसम में सुधार होते ही परिचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है।TrainDelay

FogAlert

RailwayNews

DelhiTrains

PassengerTrouble

WinterFog

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें