मानवता की मिसाल: ट्रेन से गिरे युवक को चौकी प्रभारी ने गोल्डन आवर में पहुंचाया अस्पताल, बची जान

रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक खून से लथपथ हालत में तड़पता हुआ पड़ा था। ट्रेन से गिरने के बाद उसकी हालत गंभीर थी और हर गुजरता पल उसके जीवन के लिए बेहद अहम साबित हो सकता था। सिर से तेज़ी से खून बह रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे, जबकि कुछ युवक का नाम-पता पूछते नजर आए।

इसी दौरान भीड़ जमा देख चौकी प्रभारी मिढ़ाकुर अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए अपना गमछा युवक के सिर पर बांधकर खून का बहाव रोका। प्राथमिक मदद देने के बाद चौकी प्रभारी ने घायल युवक को अपनी निजी कार से सीधे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।

चौकी प्रभारी की त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को गोल्डन आवर के भीतर इलाज मिल सका, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल घायल युवक अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

युवक के होश में आने के बाद ही उसके नाम और पते की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि समय पर की गई इंसानियत भरी पहल किसी की जान बचा सकती है।Humanity

GoldenHour

TrainAccident

PoliceHelp

GoodNews

RailwayAccident

UPPolice

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें