खराब मौसम बना बाधा, दिल्ली–वाराणसी इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

वाराणसी में गुरुवार सुबह अचानक मौसम बिगड़ने के चलते एक यात्री विमान को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। सुरक्षा कारणों से विमान की लैंडिंग चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, लखनऊ में कराई गई। बाद में वाराणसी में मौसम सामान्य होने पर उड़ान को वहां के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6741 दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 6:30 बजे जब विमान वाराणसी एयरपोर्ट के नजदीक पहुंचा, उस समय खराब मौसम के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। विमान कुछ समय तक आसमान में चक्कर काटता रहा।

मौसम में सुधार न होने और सुरक्षित लैंडिंग में आ रही दिक्कत को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और उड़ान को डायवर्ट करने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।#VaranasiAirport #FlightDiverted #IndiGoFlight #LucknowAirport #WeatherUpdate #AirTravelNews #UPNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें