फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की सफलता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर फिल्म ने व्यूअरशिप के मामले में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि सिनेमाघरों में रिलीज के समय फिल्म की कहानी को लेकर छह खाड़ी देशों (Gulf Countries) और पाकिस्तान में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। इन देशों में फिल्म को थिएटर रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी।
हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही ‘धुरंधर’ ने इस प्रतिबंध का करारा जवाब दिया है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते ही फिल्म उन्हीं देशों में नंबर-1 ट्रेंडिंग कंटेंट बन गई, जहां इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था।
फिल्म की यह सफलता यह दर्शाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने कंटेंट की पहुंच को सीमाओं से परे पहुंचा दिया है और दर्शकों की पसंद पर किसी भी तरह के प्रतिबंध का असर अब सीमित होता जा रहा है#Dhurandhar #OTTSuccess #NetflixIndia #BoxOfficeHit #OTTTrends #IndianCinema #FilmNews