आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: यूपी में कानून-व्यवस्था सुदृढ़, अपराध दर में आई उल्लेखनीय गिरावट

उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वर्ष 2025-26 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर प्रस्तुत की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को यह रिपोर्ट पेश करते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा।

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठित अपराध, माफिया नेटवर्क और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कठोर और निरंतर कार्रवाई की है। सरकार की इस सख्त नीति का सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि राज्य में अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते न केवल आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, बल्कि प्रदेश में निवेश को लेकर भी भरोसा बढ़ा है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है।

महिला सुरक्षा और आधुनिक पुलिसिंग पर जोर

आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देकर पुलिस सुधारों को नई दिशा दी गई है। महिला पुलिस बीट, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और एंटी रोमियो स्क्वायड के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।

इसके साथ ही डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से पुलिस की कार्यक्षमता और जवाबदेही में वृद्धि हुई है। इसका परिणाम यह हुआ है कि आम नागरिक अब निर्भीक होकर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, जिससे अपराध नियंत्रण की प्रक्रिया को और मजबूती मिली है।#UPEconomicSurvey #BudgetSessionUP #LawAndOrder #WomenSafety #UPPolice #CrimeControl #SureshKhanna #UPNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें