ओडिशा के राउरकेला स्थित लाठीकाटा पुलिस सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मटकमझरण सीआरपीएफ कैंप में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां सीआरपीएफ के एक हवलदार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नंदगांव निवासी 56 वर्षीय सुभाष प्रसाद के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैंप परिसर के भीतर अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद साथियों और अधिकारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा कैंप परिसर की स्थिति और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।#CRPF #RourkelaNews #SecurityForces #OdishaNews #UPNews #CRPFIncident #ForcePersonnel #BreakingNews