शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती

एनसीपी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें बारामती स्थित गोविंदबाग आवास से कार्डियक एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल टीम की निगरानी में पुणे ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से शरद पवार को खांसी, कफ और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। इसी कारण सोमवार सुबह से ही गोविंदबाग स्थित उनके आवास पर डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

करीब एक घंटे तक चली विस्तृत मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें एहतियातन अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और आगे की जांच के आधार पर इलाज जारी रहेगा। पार्टी नेताओं और समर्थकों द्वारा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।#SharadPawar #NCP #MaharashtraNews #HealthUpdate #PuneNews #IndianPolitics #BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें