सोने-चांदी के बाजार में बुधवार सुबह तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे के आसपास चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद चांदी करीब 6,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई, जिससे निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों में हलचल मच गई।
सुबह के कारोबार में 1 किलो चांदी (Silver Price Today) का भाव घटकर करीब 2,57,052 रुपये पर आ गया। वहीं, सोने की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली और सोना लगभग 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ।
Silver Price Today: कितना चल रहा है चांदी का भाव?
सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर चांदी का दाम 2,57,829 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। इसमें करीब 4,791 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई। आज के कारोबार के दौरान चांदी ने 2,56,864 रुपये प्रति किलो का लो लेवल छुआ, जबकि 2,60,527 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड किया।
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर की चाल और मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतें वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर और उतार-चढ़ाव दिखा सकती हैं।#SilverPriceToday #GoldSilverRate #BullionMarket #GoldPriceToday #SilverRate #CommodityMarket #IndianBullion #MarketUpdate