चार श्रम कानूनों के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में बैंक-बीमा सेवाएं प्रभावित

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कानूनों के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। इसका असर जमशेदपुर में स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जहां बैंक और बीमा क्षेत्र की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।

हड़ताल के चलते शहर के विभिन्न बैंक शाखाओं और बीमा कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और उसकी इकाइयों ने इस आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया है।

इसी क्रम में संयुक्त ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 10 बजे बिष्टुपुर स्थित मुख्य शाखा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए प्रवेश मार्ग अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे सेवाएं बाधित रहीं।

हड़ताल के दौरान श्रमिक संगठनों ने श्रम कानूनों को श्रमिक हितों के प्रतिकूल बताते हुए सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी गई, जबकि आम उपभोक्ताओं को बैंकिंग और बीमा सेवाओं के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा।#NationwideStrike #LabourLaws #TradeUnion #Jamshedpur #BankStrike #InsuranceSector #LIC #WorkersProtest

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें